प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर निरंजन मुकुंदन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 20 OCT 2026 9:11PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर निरंजन मुकुंदन को बधाई दी।

उनके कौशल और धैर्य के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए श्री मोदी ने उल्लेख किया कि इस कठिन स्पर्धा में उनकी सफलता बहुत प्रशंसनीय है। उन्होंने भविष्य में भी उनके निरंतर सफल होने की कामना की।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"कौशल और धैर्य का शानदार प्रदर्शन।

एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले एसएम7 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर निरंजन मुकुंदन को बधाई। इस कठिन स्पर्धा में उनकी सफलता बहुत सराहनीय है। भविष्य में भी उनके निरंतर सफल होने की कामना करता हूँ: प्रधानमंत्री @narendramodi"

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2325668) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam