प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने पर राकेश को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 OCT 2026 9:36PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राकेश को एशियाई पैरा गेम्स में पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ43/एफ44/एफ62/एफ64 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने पर बधाई दी।
श्री मोदी ने उनके उत्कृष्ट प्रयास से राष्ट्र को अपार खुशी मिलने की बात का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया:
"राकेश के शानदार प्रयास से भारत को रजत पदक मिला!
पुरुषों के डिस्कस थ्रो वर्ग (एफ43/एफ44/एफ62/एफ64) में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने देश को अपार खुशी दी है। उन्हें बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM@narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2325907)
आगंतुक पटल : 31