प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर राकेशभाई भट्ट को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2026 6:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राकेशभाई भट्ट को एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने इस स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
श्री मोदी ने इसे शानदार दौड़ बताते हुए कहा कि उनकी गति, फोकस और समर्पण ने उन्हें पोडियम पर योग्य स्थान दिलाया है। उन्होंने इस उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'X' पर पोस्ट में कहा:
"राकेशभाई भट्ट की शानदार दौड़! एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 100 मीटर T37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने और अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर उन पर बहुत गर्व है। उनकी गति, फोकस और समर्पण ने उन्हें पोडियम पर योग्य स्थान दिलाया है। भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं:
प्रधानमंत्री @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2326144)
आगंतुक पटल : 45