प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 6:38PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में शानदार छलांग लगाकर अपना ही खेल रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक बरकरार रखने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी।

यह उल्लेख करते हुए कि प्रवीण कुमार एशियाई पैरा खेलों में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं और उनकी यह असाधारण उपलब्धि निरंतरता, खेल कौशल तथा उत्कृष्टता प्राप्त करने के उनके अथक प्रयासों को दर्शाती है, श्री मोदी ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रवीण को हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा:

“प्रवीण कुमार एशियाई पैरा खेलों में लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं!

उन्होंने शानदार छलांग लगाकर पुरुषों की हाई जंप टी64 स्पर्धा में अपना स्वर्ण पदक सफलतापूर्वक बरकरार रखा है और अपना ही खेल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह असाधारण उपलब्धि उनकी निरंतरता, उत्कृष्ट खेल कौशल और उत्कृष्टता प्राप्त करने के अथक प्रयासों को दर्शाती है। एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रवीण को हार्दिक बधाई: प्रधानमंत्री @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/केपी


(रिलीज़ आईडी: 2326193) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Odia , Tamil , Kannada , Malayalam