सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर)


दक्षिण दिल्ली के राहुल कुमार की भावनात्मक स्थिरता एवं पुनर्वास की यात्रा को समर्थन

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 7:15PM by PIB Delhi

सही इलाज, मनोवैज्ञानिक देखभाल एवं व्यवस्थित पुनर्वास तक पहुंच मिलने से लोगों को अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों से उबरने एवं एक स्वस्थ तथा ज्यादा स्थिर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

दक्षिण दिल्ली के 32 वर्षीय लाभार्थी राहुल कुमार (बदला हुआ नाम) की यात्रा, भावनात्मक कल्याण को बेहतर बनाने और लोगों को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने हेतु काम करने में मदद करने के लिए संस्थागत सहयोग के महत्व को उजागर करता है।

राहुल कुमार को दक्षिण दिल्ली स्थित एसपीवाईएम आईआरसीए दक्षिणपुरी से मदद मिल रही थी, जो नशा करने वालों के लिए एक पुनर्वास केंद्र है। यहां आने से पहले, उन्हें अपने गुस्से को काबू में रखने और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। परिवार से लगातार मिलने वाले सहयोग की कमी एवं पुनर्वास के दौरान आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर रहने के कारण, उनका तनाव और बढ़ गया था। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद उनकी इच्छा थी कि वह अपने परिवार के प्रति अधिक जिम्मेदार बनें और उनके आर्थिक एवं भावनात्मक कल्याण में अपना योगदान दें।

राहुल कुमार में एक महत्वपूर्ण सुधार की शुरुआत तब हुई जब उन्हें मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीडीडीआर) के अंतर्गत सहायता मिली। इस पहल के माध्यम से, उन्हें इन-पेशेंट इलाज, चिकित्सा देखभाल, मनोवैज्ञानिक सहयोग एवं एक व्यवस्थित पुनर्वास की सुविधा मिली। परामर्श एवं एक सहायक माहौल ने उन्हें अपने सुधार पर ध्यान केंद्रित करने तथा अपनी भावनाओं एवं व्यवहार को ठीक से नियंत्रित करने में मदद की।

इस हस्तक्षेप के बाद, राहुल कुमार ने इलाज के दौरान बेहतर महसूस किया और उनकी मानसिक स्थिति में सुधार देखा गया। अब वह भावनात्मक रूप से ज्यादा स्थिर हैं और अपने व्यवहार तथा विचारों को बेहतर तरीके से संभाल रहे हैं। इलाज एवं पुनर्वास सहायता ने उन्हें अपनी भावनाओं पर ज्यादा नियंत्रण प्राप्त करने में मदद की है और अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के उनके संकल्प को मजबूत किया है।

हालांकि उनके आय में हुए किसी विशेष बदलाव की जानकारी नहीं मिली है लेकिन राहुल कुमार की बेहतर भावनात्मक स्थिरता और अपने परिवार को सहारा देने की उनकी तत्परता, उनके पुनर्वास के सफर में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है। उनका अनुभव यह दर्शाता है कि चिकित्सा उपचार, मनोवैज्ञानिक देखभाल और व्यवस्थित पुनर्वास की सुविधा प्राप्त होने से, किस प्रकार कोई व्यक्ति अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना कर सकता है और अधिक आत्मनिर्भर बनने तथा सामाजिक रूप से बेहतर जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

27 अप्रैल 2026 को सहायता प्राप्त करने वाले राहुल कुमार का सफर, इलाज एवं पुनर्वास सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने में एनएपीडीडीआर योजना के महत्व को दर्शाता है। संस्थागत देखभाल, परामर्श एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग के माध्यम से, इस पहल ने उन्हें बेहतर भावनात्मक स्वास्थ्य, अधिक आत्मविश्वास और एक स्थिर भविष्य की ओर आगे बढ़ने में मदद की है। उनका अनुभव इस बात को रेखांकित करता है कि निरंतर मिलने वाला पुनर्वास समर्थन लोगों को अपनी ज़िन्दगी को फिर से संवारने और अपने परिवार एवं समुदाय के साथ रिश्ते मजबूत करने में कितना मददगार होता है।

****

पीके/केसी/आरटी/एके


(रिलीज़ आईडी: 2326208) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu