प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक जीतने पर अनुभव चौधरी को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 6:32PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में बेहतरीन समय निकालते हुए कांस्य पदक जीतने पर अनुभव चौधरी को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को उनकी पहली प्रतियोगिता में ही एक यादगार प्रयास और उनकी खेल यात्रा की प्रभावशाली शुरुआत को दर्शाने वाला सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन बताया। श्री मोदी ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि उनके खेल करियर में और भी कई उपलब्धियां जुड़ेंगी।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“पहली प्रतियोगिता में ही एक यादगार प्रयास और सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन!

अनुभव चौधरी ने एशियाई पैरा खेलों में एक प्रभावशाली शुरुआत की है। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर टी35 स्पर्धा में बेहतरीन समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई। आशा है कि उनके खेल करियर में और भी कई उपलब्धियां जुड़ेंगी: पीएम @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2326210) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam