प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गैम्स में रजत पदक जीतने पर रवि कार्तिक बुदिगीना को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2026 9:36PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने और अपने बेहतरीन तैराकी प्रदर्शन के लिए रवि कार्तिक बुदिगीना को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनके कौशल और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है, और आगामी प्रतियोगिताओं में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में साझा किया:
"रवि कार्तिक बुदिगीना द्वारा शानदार तैराकी!
एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस13 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनके कौशल और कड़ी मेहनत ने देश को गौरवान्वित किया है। उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर सफलता की कामना करता हूँ: PM @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2326349)
आगंतुक पटल : 98