प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर हिमांशु नंदल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 21 OCT 2026 9:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11 स्पर्धा में बहुत अच्छे समय के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ने के लिए हिमांशु नंदल को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है, और उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय  ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में साझा किया:

"हिमांशु नंदल ने भारत की पदक तालिका में एक और पदक जोड़ा! बेहद शानदार समय के साथ, उन्होंने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी11 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उन्हें बधाई और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi"

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2326350) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Kannada , Malayalam