प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2026 10:20PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लॉन्ग जंप टी42/टी61/टी63 स्पर्धा में 5.57 मीटर की शानदार छलांग के साथ कांस्य पदक हासिल करने पर शैलेश कुमार को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और खेल में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में साझा किया: "शैलेश कुमार के लिए एक विशेष कांस्य! एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की लंबी कूद टी42/टी61/टी63 स्पर्धा में 5.57 मीटर की शानदार छलांग के साथ कांस्य पदक हासिल करने पर शैलेश को बधाई। उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और खेल में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है: PM @narendramodi"
***
पीके/केसी/आरटी/एसके