प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियन पैरा गेम्स में रजत पदक जीतने पर जयंती को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 6:48PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर जयंती को बधाई दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“रजत पदक के साथ शानदार सफलता!

बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जयंती ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी कड़ी मेहनत और खेल भावना के लिए उन्हें बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ: प्रधानमंत्री @narendramodi”

***********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

 


(रिलीज़ आईडी: 2326907) आगंतुक पटल : 49
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam