भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस की शेयर पूंजी के अधिग्रहण और इससे जुड़े लेनदेन को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 22 OCT 2026 8:26PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (यूएनएस) की शेयर पूंजी के अधिग्रहण और उससे जुड़े लेनदेन को मंजूरी दे दी है।

यह प्रस्तावित सौदा मुख्य रूप से इंटीग्रेस द्वारा यूनिवर्सल न्यूट्रीसाइंस के मौजूदा शेयरधारकों से उसकी शेयर पूंजी खरीदने और उससे जुड़ी अन्य व्यावसायिक प्रक्रियाओं से संबंधित है।

इंटीग्रेस प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से हड्डियों के इलाज और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी दवाएं बनाने वाली स्वदेशी कंपनी है। इसके पास दर्द निवारण, गर्भावस्था और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े 20 से अधिक उत्पादों का पोर्टफोलियो है। इसके पास हड्डियों के इलाज और महिला स्वास्थ्य से जुड़े स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों का एक बड़ा नेटवर्क है। यह मॉर्निंग वेव्स इन्वेस्टमेंट्स की सहायक कंपनी है। मॉर्निंग वेव्स इन्वेस्टमेंट्स का संबंध वारबर्ग पिंकस एलएलसी और/या उसके सहयोगियों से है।

मॉर्निंग वेव्स एक होल्डिंग कंपनी है, जिसके पास फिलहाल केवल इंटीग्रेस के शेयर हैं।

यूएनएस पोषण और जीवनशैली उत्पादों पर केंद्रित कंपनी है। वह नए उत्पादों और नई औषधि वितरण प्रणाली को विकसित करने का इरादा रखती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसके/ डीए


(रिलीज़ आईडी: 2326983) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English