संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार प्रौद्योगिकी की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देने के लिए सी-डॉट वाराणासी स्थित आईआईटी (बीएचयू) में छठा उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा


एमओयू का उद्देश्य उभरती हुई संचार प्रौद्योगिकीयों में सहयोगात्मक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी विकास और क्षमता विकास के लिए एक समर्पित प्लेटफॉर्म तौयार करना है

उत्कृष्टता केंद्र में 5जी एडवांस्ड/6जी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और उन्नत वायरलेस प्रणालियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 2:15PM by PIB Delhi

केंद्रीय संचार मंत्रालय के अधीन काम करने वाले दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र-सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट)- ने राष्ट्रीय महत्व के अग्रणी संस्थान वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के साथ सी-डॉट का छठा उत्कष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के माध्यम से स्वदेशी दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में अग्रणी सी-डॉट की विशेषज्ञता को वाराणसी स्थित आईआईटी (बीएचयू) की शैक्षणिक एवं अनुसंधान क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा। इससे भारत के दूरसंचार नवाचार इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

सी-डॉट और आईआईटी (बीएचयू) के बीच इस सहयोग का उद्देश्य शैक्षणिक अनुसंधान को प्रौद्योगिकी की व्यवहारिक आवश्यकताओं से जोड़ना, नवाचार के अवसर सृजित करना तथा तेज़ी से विकसित हो रहे दूरसंचार क्षेत्र के लिए कुशल पेशेवरों का एक मज़बूत ढ़ाचा तैयार करना है। इस पहल के अंतर्गत दोनों संस्थानो के अनुसंधानकर्ताओं, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को संयुक्त अनुसंधान करने तथा निरंतर ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एक प्लेटफॉम पर लाया जाएगा। यह पहल शिक्षा जगत और उद्योग जगत के बीच सहयोग को मज़बूत करेगी, जिससे देश के डिजिटल एवं संचार अवसंरचना के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वदेशी प्रौद्योगिकीयों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उत्कृष्टता केंद्र में वायरलेस संचार, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और एआई-आधारित  संचार प्रणालियों सहित विभिन्न प्रौद्योगिकी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 5जी एडवांस्ड/6जी टेक्नोलॉजी, बहुत बड़े पैमाने की बहु-इनपुट बहु-आउटपुट (एमआईएमओ) प्रणालियों, एकीकृत संवेदन एवं संचार, एआई-आधारित संचार नेटवर्कों एवं उपकरणों तथा क्वांटम और पोस्ट-क्वांटम संचार प्रौद्योगिकीयों जैसे उभरते हुए क्षेत्रों में उन्नत अनुसंधान किया जाएगा।

इस समझौता ज्ञापन पर सी-डॉट के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) डॉ. पंकज कुमार दलेला और वाराणसी स्थित आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर आईआईटी (बीएचयू) के संकाय सदस्य और सी-डॉट के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। यह नया स्थापित होने वाला उत्कृष्टता केंद्र सहयोगात्मक अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से संचार प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित होगा।

सी-डॉट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीओई) डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने इस सहयोग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह उत्कृष्टता केंद्र केवल एक अनुसंधान प्लेटफ़ॉर्म नहीं होगा, बल्कि यह भारत की भावी प्रौद्योगिकी क्षमताओं में किया गया निवेश होगा। संचार की अगली पीढ़ी का स्वरूप एआई, क्वांटम प्रौद्योगिकियों, उन्नत वायरलेस प्रणालियों और इंटेलिजेंट नेटवर्कों में होने वाली प्रगति से निर्धारित होगा। स्थापित होने वाले इस उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से सी-डॉट और आईआईटी (बीएचयू) इन अत्याधुनिक क्षेत्रों में अनुसंधान करने तथा भारत के डिजिटल भविष्य के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास में तेज़ी लाने हेतु एक सहयोगात्मक इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं।”

आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रोफ़ेसर अमित पात्रा ने कहा, “सी-डॉट के साथ यह सहयोग शैक्षणिक अनुसंधान को प्रभावी प्रौद्योगिकीय समाधानो में परिवर्तित करने के लिए एक सुदृढ़ प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराएगा। इससे हमारे विद्यार्थियों और अनुसंधानकर्ताओं को दूरसंचार क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर काम करने तथा उन्नत संचार प्रौद्यौगिकियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में योगदान देना का अवसर मिलेगा।”

इस उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के बाद सी-डॉट के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र नेटवर्क में केंद्रों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इससे पहले सी-डॉट ने एफएसआईडी के माध्यम से आईआईटी कानपुर, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी हैदराबाद और आईआईएससी बेंगलुरु के साथ सहयोग स्थापित किया है। ये सभी केंद्र मिलकर भविष्य के लिए तैयार संचार प्रौद्योगिकियों के विकास, ज्ञान के ज्ञान के आदान-प्रदान और विशिष्ट प्रतिभाओं को तराशने में योगदान दे रहें हैं।

वाराणसी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकीय संस्थान (बीएचयू) में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए आयोजित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समहारोह में सी-डॉट के कार्यकारी उपाध्यक्ष  (ईवीपी) श्री पंकज कुमार दलेला और वाराणसी स्थित आईआईटी (बीएचयू) के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा।

****

पीके/केसी/आरटी/आईएम/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2327489) आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Tamil