प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर नवीन शिवकुमार को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 7:19PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नवीन शिवकुमार को एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की एकल SL4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार पदार्पण के लिए बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने आशा प्रकट की कि वे आगे भी नए मुकाम हासिल करते रहेंगे और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट में कहा:

"एशियाई पैरा खेलों में नवीन शिवकुमार का यादगार पदार्पण!

पुरुषों की एकल SL4 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। वे आगे भी नए मुकाम हासिल करते रहें और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहें:

प्रधानमंत्री @narendramodi"

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2327662) आगंतुक पटल : 60
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam