प्रविष्टि तिथि:
23 OCT 2026 7:25PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/एफ38 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले हनी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा:
"स्वर्ण पदक और एक नया विश्व रिकॉर्ड! एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ37/एफ38 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए हनी को बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है और भारतीय पैरा एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है। वे आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहें: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी"
***
पीके / केसी/ आरटी / एमपी