प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने संदीप को एशियाई पैरा खेल में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:29PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज संदीप को एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि 400मी में उनके स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ यह पदक मिलना एक यादगार अभियान बन गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे नई ऊंचाइयां हासिल करते रहेंगे और भारत को गर्व महसूस कराते रहेंगे।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

"एशियाई पैरा खेल में पुरुषों की 100मी टी44 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर संदीप को बधाई!

400मी में उनके स्वर्ण पदक जीतने वाले विश्व रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ यह पदक मिलना एक यादगार अभियान बन गया है। वे नई ऊंचाइयां हासिल करते रहें और भारत को गर्व महसूस कराते रहें: PM @narendramodi"

********

पीके/केसी/आरटी/जेके


(रिलीज़ आईडी: 2327765) आगंतुक पटल : 85
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Gujarati , Malayalam