प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 OCT 2026 10:14PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन एसएच1 स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड और एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैरा निशानेबाज बनना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह आगे भी भारत को गौरवान्वित करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“एशियाई पैरा खेलों में मोना अग्रवाल के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक!

महिला 50 मीटर राइफल 3 पोज़िशन एसएच1 स्पर्धा में नए विश्व रिकॉर्ड और एशियाई पैरा खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैरा निशानेबाज बनना इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है। वह आगे भी भारत को गौरवान्वित करती रहें: PM @narendramodi”

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2327817) आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam