प्रविष्टि तिथि:
24 OCT 2026 8:37AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सभी कर्मियों को आईटीबीपी की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के हिमवीरों की असाधारण वीरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने हर चुनौती का सामना दृढ़ संकल्प के साथ किया है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी नि:स्वार्थ सेवा और बलिदान राष्ट्र के लिए अपार प्रेरणा का स्रोत है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर यह जानकारी साझा की:
आईटीबीपी के सभी कर्मियों को आईटीबीपी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आईटीबीपी के हिमवीरों ने अपने असाधारण शौर्य से खुद को विशेष साबित किया है।
उन्होंने हमेशा असाधारण दृढ़ संकल्प के साथ हर चुनौती का सामना किया है।
उनकी नि:स्वार्थ सेवा और बलिदान राष्ट्र के लिए अपार प्रेरणा का स्रोत है।
@ITBP_official
***
पीके/केसी/आरटी/पीपी/एसके