सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'भारत के लौह पुरुष' को श्रद्धांजलिः कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अक्टूबर को प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान देंगे


आकाशवाणी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर देशभर में सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान प्रसारित करेगा

प्रविष्टि तिथि: 26 OCT 2026 1:37PM by PIB Delhi

आकाशवाणी देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री तथा राष्ट्रीय एकता के वास्तुकार की स्मृति में 1955 से वार्षिक सरदार वल्लभभाई पटेल व्याख्यानमाला का आयोजन कर रहा है। उन्हें 'भारत के लौह पुरुष' के रूप में भी याद किया जाता है। इस व्याख्यानमाला का उद्देश्य उनकी स्थायी विरासत को याद करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261026133944_6af0f5.jpg

67वां प्रतिष्ठित व्याख्यानमाला 27 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3 बजे संसद मार्ग, नई दिल्ली स्थित आकाशवाणी के रंग भवन सभागार में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व्याख्यान देंगे। व्याख्यान की रिकॉर्डिंग सरदार पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को पूरे आकाशवाणी नेटवर्क पर रात साढ़े 9 बजे प्रसारित की जाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261026134016_c2eb46.jpg

इस व्याख्यानमाला का शुरुआती व्याख्यान स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल भारत रत्न श्री सी. राजगोपालाचारी द्वारा दिया गया था। तब से, प्रख्यात नेताओं, वैज्ञानिकों और इतिहासकारों के एक व्यापक समूह ने इस मंच को सराहा है। उनमें से डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम, श्री मोरारजी देसाई, डॉ. कर्ण सिंह, डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन, न्यायमूर्ति (श्रीमती) लीला सेठ, श्री राम नाथ कोविंद, श्री अरुण जेटली, श्री अजीत डोभाल, डॉ. एस. जयशंकर, जनरल बिपिन रावत, डॉ. एस. सोमनाथ कुछ प्रमुख नाम हैं। पिछले वर्ष 66वां व्याख्यान केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा दिया गया था।

इस वार्षिक कार्यक्रम ने विभिन्न विषयों पर अवधारणाओं, विचारों और चिंतन के भंडार के रूप में कार्य किया है और हमारी विविध संस्कृति और विकासात्मक मुद्दों के कई पहलुओं के अथाह विस्तार और गहराई को बेहतर तरीके से समझने के लिए एक मंच के रूप में कार्य किया है। पिछले कुछ वर्षों में, व्याख्यान भारत को समझने के इच्छुक लोगों के लिए मूल्यवान ज्ञान का भंडार बन गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपने बौद्धिक योगदान से इस श्रृंखला को एक अद्वितीय विरासत बनाने में मदद की है।

इस कार्यक्रम में प्रवेश सभी के लिए खुला है और सभागार में सीटों की उपलब्धता के अधीन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर है।

पूर्व सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान

पिछली प्रतिष्ठित सरदार पटेल स्मृति व्याख्यानमाला प्रसार भारती के आधिकारिक यूट्यूब संग्रह पर देखें, जिसमें सम्मानित नेताओं और हस्तियों की भागीदारी है।

व्याख्यानमाला देखें:  https://youtube.com/playlist?list=PLqtVCj5iilH4WmBlnHhj3XiR_v0E7elJh&si=TxICk_ChZVu5V5Rj

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2328551) आगंतुक पटल : 83
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Bengali-TR , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam