प्रविष्टि तिथि:
27 OCT 2026 3:15PM by PIB Delhi
अनुसूचित जाति (मडिगा) समुदाय से आने वाले 36 वर्षीय सरकारी शिक्षक सुरेश कुमार (बदला हुआ नाम) की कहानी केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से समाज में सार्थक योगदान देने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
शिक्षा व्यक्तिगत विकास, पेशेवर सफलता और समाज में सार्थक योगदान के लिए एक मजबूत आधार है। इसलिए सुरेश कुमार का सफर यह दिखाता है कि कैसे दृढ़ संकल्प, शैक्षणिक उत्कृष्टता और आर्थिक सहायता किसी व्यक्ति को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने में सहायता कर सकती है।
एक निम्न-मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले सुरेश कुमार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने और शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का दृढ़ संकल्प कर लिया था। उनका सपना प्रोफेसर बनने का था और आर्थिक तंगी होते हुए भी वे अपनी पढ़ाई में डटे रहे। हालांकि, उच्च शिक्षा के खर्चों को उठाना उनके लिए एक बड़ी आर्थिक चुनौती बन गया था।
वर्ष 2017 से 2022 के बीच, एक सरकारी योजना के तहत उन्हें लगभग 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इससे उनकी पढ़ाई में बहुत सहायता मिली। इस सहायता की बदौलत वे अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सके, अपने शोध (रिसर्च) पर ध्यान दे सके और सफलतापूर्वक अपनी डॉक्टरेट की डिग्री पूरी कर सके। इस सहयोग ने उनके पेशेवर विकास के अवसरों को मजबूत किया और उन्हें अपने शैक्षणिक सपनों को वास्तविक उपलब्धियों में बदलने में मदद की।

लगन और निरंतर प्रयासों के के माध्यम से सुरेश कुमार ने अपनी पीएचडी पूरी की और बाद में सरकारी शिक्षक का पद हासिल किया। उनकी योग्यताएं एमए, बीएड और पीएचडी लगातार सीखते रहने और पेशेवर विकास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनकी आय में सुधार हुआ है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत हुई है।
सुरेश कुमार का सफर यह दिखाता है कि किस तरह दृढ़ संकल्प, शैक्षिक उन्नति और आर्थिक सहायता मिलकर अवसरों का विस्तार कर सकते हैं और व्यक्तियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने में मदद कर सकते हैं।
आर्थिक तंगी के बीच उच्च शिक्षा प्राप्त करने से लेकर डॉक्टरेट पूरी करने और सरकारी सेवा में आने तक का उनका सफर, शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर सफलता और सामाजिक-आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने में शैक्षिक सहयोग की भूमिका को उजागर करता है।
********.
पीके/केसी/आरटी/वीके/एसएस