महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित


​"हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद, जनभागीदारी और सुशासन का सशक्त माध्यम है": श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2026 8:10PM by PIB Delhi

आज जीपीओए-3, नेताजी नगर, नई दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता श्रीमती अन्नपूर्णा देवी माननीया केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने की। बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ समिति के मनोनीत संसद सदस्य और गैर-सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

b1cd4d4826d777fbe4abc7c748045edd.jpg

बैठक को संबोधित करते हुए माननीया मंत्री जी ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारे लोकतांत्रिक संवाद, जनभागीदारी और सुशासन का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकारी कामकाज में प्रयुक्त होने वाली हिंदी सरल, सहज और आम जनता के लिए बोधगम्य होनी चाहिए ताकि सरकार की कल्याणकारी नीतियां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकें।

ea47b596f62d29137d83cb068abd3799.jpg

बैठक के दौरान, मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों, सांविधिक निकायों और स्वायत्तशासी निकाय में राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि पिछले कुछ समय में हिंदी में पत्राचार, डिजिटल संचार और आधिकारिक वेबसाइटों पर द्विभाषी (Bilingual) उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

***

RC/PC


(रिलीज़ आईडी: 2329190) आगंतुक पटल : 89