कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमसीएल ने विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया

प्रविष्टि तिथि: 28 OCT 2026 4:05PM by PIB Delhi

कोयला मंत्रालय के अधीन कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ई-कचरा प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के जिम्मेदार निपटान और इससे जुड़े पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान 6.0 के तहत अपने मुख्यालय में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सिविल/वेल-टीए एवं सीएसआर), विभिन्न विभागों के प्रमुखों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। एमसीएल की निदेशक (एचआर) श्रीमती रेखा पांडेय ने कर्मचारियों को स्वच्छ कार्यस्थल और भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक कचरे के संग्रह, पृथक्करण और वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कार्यप्रणालियों के महत्व को रेखांकित किया गया। संवादात्मक प्रस्तुति के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के उपयोग को कम करने, उनका पुनः उपयोग करने और पुनर्चक्रण करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया कि अनुपयोगी विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अधिकृत ई-कचरा संग्रहण और पुनर्चक्रण प्रणालियों के माध्यम से ही निपटान के लिए भेजा जाए।

यह पहल विशेष अभियान 6.0 की विषयवस्तु के अनुरूप है। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें ई-कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विशेष अभियान 6.0 के व्यापक उद्देश्यों को भी बल मिला। इनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देना, कार्यस्थलों पर सतत कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहित करना तथा स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी पहलों में सामूहिक भागीदारी को मजबूत करना शामिल है।

इस तरह की जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से एमसीएल अपने कर्मचारियों को अपशिष्ट प्रबंधन की जिम्मेदार कार्यप्रणालियां अपनाने और स्वच्छ पर्यावरण तथा हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने में योगदान देने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

*****

पीके/केसी/आरटी/पीसी/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2329600) आगंतुक पटल : 69
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Telugu , English , Urdu , Tamil