युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

माय भारत(MY Bharat) ने 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 23 ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ कार्यक्रम आयोजित किया


अब तक 19 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 50 युवा संवाद आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 11,700 से अधिक युवाओं ने भाग लिया

26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देशभर में चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों को शामिल किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2026 8:33PM by PIB Delhi

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा कार्यक्रम विभाग के तहत, मेरा युवा भारत(माय भारत), ने आज 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के महाविद्यालयों एवं संस्थानों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपना वोट जानें’ के 23 संस्करणों का आयोजन किया, जिनमें 5,481 युवाओं ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें मतदान के अधिकारों, चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिक दायित्वों से परिचित कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जागरूक एवं सूचित भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image001_20261029203534_a04a3a.jpg

26 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2026 तक 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में आयोजित किए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत 29 अक्टूबर तक 19 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 50 युवा संवाद आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 11,787 युवाओं और 51 युवा आइकॉन्स ने भाग लिया है। इन सत्रों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और युवा आइकॉन्स को एक मंच पर लाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी, नागरिक दायित्वों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की जाती है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित डीसा कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में 250 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने मतदान के अधिकारों, चुनावी प्रक्रियाओं और नागरिकों के रूप में अपने दायित्वों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, प्रतिभागियों ने संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने, लोकतंत्र की रक्षा करने और जिम्मेदार नागरिकता को बढ़ावा देने की शपथ भी लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image002_20261029203543_18de39.jpg

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और युवा आइकन्स के साथ संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। बैतूल में केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने युवाओं से संवाद किया, जबकि युवा आइकन योगी देशमुख ने सक्रिय मतदान और लोकतंत्र में भागीदारी के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। मंदसौर में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने प्रतिभागियों से बातचीत की। नर्मदापुरम में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी और एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता सुश्री हर्षिता तोमर ने युवाओं से संवाद किया तथा मतदान के अधिकार और जागरूकतापूर्ण चुनावी भागीदारी के महत्व के बारे में बतलाया।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में आयोजित कार्यक्रम में युवा आइकन श्री श्याम मोगर ने भाग लिया और मतदाता सूचियों तथा चुनावी जागरूकता के महत्व पर चर्चा की। संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए गए, जिसके बाद लोकतांत्रिक शपथ दिलाई गई। त्रिपुरा के अगरतला में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री राजीव भट्टाचार्य और युवा आइकन श्री शुभ्रजीत भट्टाचार्य शामिल हुए। विद्यार्थियों ने जनहित के मुद्दों, सिविल सेवाओं, नागरिक जिम्मेदारियों और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image003_20261029203553_7c0112.jpg

जम्मू-कश्मीर और गुजरात में आयोजित सत्रों में भी चुनावी जागरूकता और मतदाता पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। कुपवाड़ा में उप-मंडल मजिस्ट्रेट डॉ. मुदासिर अहमद ने छात्रों से संवाद किया और चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए। कच्छ(भुज) में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने मतदान से संबंधित मुद्दों पर निर्वाचन पंजीकरण प्रतिनिधि और युवा आइकन के साथ संवाद किया। साबरकांठा(हिम्मतनगर) में छात्रों ने सांसद श्रीमती शोभनाबेन महेंद्रसिंह बरैया के साथ मतदान के अधिकार और चुनावी भागीदारी पर चर्चा की।

उत्तर प्रदेश में, शाहजहांपुर के छात्रों ने मतदान के अधिकारों, जिम्मेदारियों और चुनावी प्रक्रियाओं पर चर्चा की। गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मतदाता पंजीकरण, विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद(वीबीवाईएलडी) प्रश्नोत्तरी और युवा संसद से संबंधित गतिविधियां शामिल रहीं। सुल्तानपुर में प्रतिभागियों ने भारतीय निर्वाचन आयोग और चुनावी भागीदारी पर आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में हिस्सा लिया। इसके साथ ही, ‘माय भारत’ के बैनर तले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। बिहार के शेखपुरा में युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ ली और जिम्मेदार नागरिकता तथा लोकतांत्रिक भागीदारी पर आयोजित संवादात्मक चर्चा में भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/oct/image004_20261029203605_8fdd1f.jpg

कुल 23 कार्यक्रमों का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर; मध्य प्रदेश के बैतूल, मंदसौर और नर्मदापुरम; गुजरात के साबरकांठा(हिम्मतनगर) और कच्छ(भुज); जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा; उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, शाहजहांपुर और सुल्तानपुर; तथा बिहार के शेखपुरा में किया गया। अन्य स्थानों में उत्तर प्रदेश के बलरामपुर, बदायूं, देवरिया, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र; अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग(बोमडिला); त्रिपुरा के अगरतला(पश्चिम त्रिपुरा); कर्नाटक के बेंगलुरु शहरी; केरल के कोट्टायम; तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली; तथा तेलंगाना के महबूबनगर और रंगा रेड्डी शामिल थे।

इस अभियान में लोकतांत्रिक शपथ और ‘अपने वोट को जानें’ ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम स्थलों पर 'माय भारत'(MY Bharat) पंजीकरण और क्यूआर(QR) कोड-आधारित सुझावों का संकलन युवाओं की भागीदारी के लिए अतिरिक्त अवसर प्रदान करते हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2330292) आगंतुक पटल : 127
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , Odia , English , Marathi