प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2026 8:19PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से टिप्पणियां आमंत्रित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को ‘मसौदा दूरसंचार (प्रसारण एवं केबल) सेवा डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल’ (जिसे आगे ‘मसौदा डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों द्वारा ‘मसौदा डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी।
टिप्पणियां जमा करने के लिए समय बढ़ाने के संबंध में हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए, लिखित टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हितधारकों ने अनुरोध किया था कि विचाराधीन विषय में जटिल तकनीकी, परिचालन और विनियामक पहलू शामिल हैं तथा इनके विस्तृत परीक्षण की आवश्यकता है। समय-सीमा बढ़ाने के किसी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
टिप्पणियां अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-3@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए सलाहकार (बी एंड सीएस) डॉ. दीपली शर्मा से दूरभाष संख्या: +91-11-20907774 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/आरटी/एके