भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर(लक्षित कंपनी) की 100% जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 2:18PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स लिमिटेड(अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सोलेनर्जी पावर प्राइवेट लिमिटेड(लक्षित कंपनी) की 100-प्रतिशत जारी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी प्रदान की है।

प्रस्तावित संयोजन के तहत अधिग्रहणकर्ता द्वारा विक्रेता शेल ओवरसीज इन्वेस्टमेंट बी.वी. से लक्षित कंपनी की 100 प्रतिशत जारी शेयर पूंजी का अधिग्रहण किया जाना शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता(अपनी सहायक कंपनियों सहित) नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों(सौर और पवन ऊर्जा) के माध्यम से विद्युत उत्पादन के साथ-साथ कैप्टिव इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन(ईपीसी) गतिविधियों में लगा हुआ है।

लक्षित कंपनी मुख्य रूप से मॉरीशस में पंजीकृत एक होल्डिंग कंपनी है। होल्डिंग कंपनी के बिजनेस के अलावा इसका कोई अन्य व्यावसायिक संचालन नहीं है। भारत में लक्षित कंपनी की उपस्थिति निम्नलिखित के माध्यम से है: (i) कुछ अधीनस्थ होल्डिंग संस्थाएं; और (ii) ऐसी संस्थाएं जो नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों(सौर और पवन ऊर्जा) के माध्यम से विद्युत उत्पादन के बिजनेस में लगा हुआ है।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी/


(रिलीज़ आईडी: 2330893) आगंतुक पटल : 59
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi