औषधि विभाग
azadi ka amrit mahotsav

औषध विभाग ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' के अंतर्गत 'प्लॉग रन' का आयोजन किया; राष्ट्रीय एकता, फिटनेस और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 9:47PM by PIB Delhi

भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में 'प्लॉग रन' का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ‘भारतीय औषध एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो ' (पीएमबीआई) के सहयोग से आयोजित किया गया। यह आयोजन देशव्यापी 'फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0' अभियान का हिस्सा था।

1500 मीटर की इस 'प्लॉग रन' का नेतृत्व औषध विभाग के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार श्री अवधेश कुमार चौधरी ने किया। इसमें औषध विभाग, 'राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण' (एनपीपीए) और 'भारतीय औषध एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो' (पीएमबीआई) के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस पहल का उद्देश्य दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने के महत्व को बढ़ावा देना और इसके साथ ही पर्यावरण की स्वच्छता के लिए प्रोत्साहित करना था। 'प्लॉगिंग' (जिसमें जॉगिंग के साथ-साथ रास्ते में पड़ा कचरा उठाना भी शामिल है) के जरिए प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि फिटनेस और स्वच्छता की दिशा में किए गए व्यक्तिगत प्रयास, सामूहिक रूप से स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

'फिट इंडिया मूवमेंट' के अंतर्गत 2020 में शुरू की गई 'फिट इंडिया फ्रीडम रन' का लक्ष्य नागरिकों को शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसका मूल मंत्र "कहीं भी, कभी भी दौड़ें" है, जो पूरे देश में लोगों की व्यापक भागीदारी और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देता है।क्रम 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के अवसर पर आयोजित किया गया। यह दिवस भारत के राजनीतिक एकीकरण के सूत्रधार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर, प्रतिभागियों ने 'राष्ट्रीय एकता' की शपथ ली और देश की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।

इस पहल के माध्यम से, औषध विभाग ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन शैली, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, तथा स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता फिर से दोहराई।

इस कार्यक्रम ने इस संदेश को और मजबूत किया कि स्वस्थ व्यक्ति, स्वच्छ पर्यावरण और एकजुट राष्ट्र, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

*******

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2331060) आगंतुक पटल : 67
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English