युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमवाई भारत-एनएसएस ने नशा मुक्त युवा अभियान के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन और वॉकथॉन में 96,700 से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 9:47PM by PIB Delhi

नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए माय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने 30-31 अक्टूबर 2026 को 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' के 7वें सप्ताह के तहत राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और दौड़ का आयोजन किया। इस पहल में देशभर के 200 से अधिक संस्थानों से 96,700 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

दूसरे माह में 'स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा'(शक्ति एवं सेवा) विषय के तहत आयोजित यह अभियान युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाते हुए फिटनेस, स्वस्थ जीवन शैली और सामुदायिक सेवा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहा। इन गतिविधियों ने सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख नागरिक स्थलों पर छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों और समूह के सदस्यों को एक साथ एकत्र किया।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 8.27.17 PM.jpeg

इस पहल के तहत एनएसएस इकाइयों ने 10–15 किमी की साइकिल रैलियां, और 3–5 किमी की वॉकथॉन व दौड़ का आयोजन किया। वॉकथॉन और दौड़ गतिविधियों में कुल मिलाकर 23,300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि साइक्लोथॉन में 8,000 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। इन गतिविधियों ने समावेशी भागीदारी को भी बढ़ावा दिया, जिसमें स्कूली समूहों, महिला समूहों और वरिष्ठ नागरिकों ने वॉकथॉन में हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 8.27.20 PM (2).jpeg

इस अभियान को शारीरिक फिटनेस से आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक, नारा-लेखन गतिविधियों और गीत आयोजित किए, ताकि समाज को नशीले पदार्थों के सेवन, साथियों के दबाव और रिकवरी जैसे विषयों पर बातचीत में शामिल किया जा सके। नुक्कड़ नाटकों में 5,600 से अधिक प्रतिभागियों और आम लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि स्लोगन लिखने और संगीत से जुड़ी गतिविधियों में 11,800 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इन गतिविधियों में नशे से मुक्त जीवनशैली के संदेश को मजबूत करने के लिए रचनात्मक और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संचार माध्यमों का उपयोग किया गया।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 8.27.20 PM (1).jpeg

इस पहल में 'प्लॉगिंग' (जॉगिंग या दौड़ने के साथ-साथ सड़कों से कचरा उठाना) अभियानों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को भी शामिल किया गया, जिसमें रैली के रास्तों पर जॉगिंग और पैदल चलने के साथ-साथ साफ-सफाई के काम भी किए गए। इन अभियानों में 11,400 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कचरा इकट्ठा किया और अलग-अलग छांटे गए कचरे को स्थानीय नगर निकायों को सौंप दिया। इन गतिविधियों का समापन एक सामूहिक 'नशा मुक्त संकल्प' के साथ हुआ, जिसमें लगभग 26,000 प्रतिभागियों और समूह के सदस्यों ने नशा मुक्त समाज बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अभियान को डिजिटल स्तर पर भी काफी बढ़ावा मिला, जिसमें युवा एंबेसडरों ने #NashaMuktYuva का उपयोग करते हुए इंस्टाग्राम पर इन गतिविधियों की रील्स और तस्वीरें साझा कीं। सप्ताह 7 की गतिविधियों के माध्यम से माई भारत और एनएसएस ने युवाओं के नेतृत्व में सामुदायिक भागीदारी को सुदृढ़ करना जारी रखा। इसके तहत फिटनेस, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और 'नशा मुक्त भारत' व 'विकसित भारत' के दृष्टिकोण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा दिया गया।

***

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2331065) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English