रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशाखापत्तनम में आईएनएस केसरी पर जलभराव की घटना

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2026 7:15PM by PIB Delhi

31 अक्टूबर 2026 की दोपहर को आईएनएस केसरी पर जलभराव(पानी भर जाने) की घटना हुई। घटना के समय जहाज विशाखापत्तनम स्थित नौसेना डॉकयार्ड में किनारे पर खड़ा था।

किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा कर्मियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। प्रभावित हिस्सों से पानी निकालने का कार्य सक्रिय रूप से जारी है।

स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए एक औपचारिक जांच शुरू की जाएगी।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2331080) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English