प्रविष्टि तिथि:
30 OCT 2026 6:14PM by PIB Delhi
स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY’27) का प्रदर्शन एक ऐसी तिमाही को दर्शाता है, जहाँ प्रचालन का उद्देश्य सार्थक वित्तीय परिणामों में बदला और कर पश्चात लाभ (PAT) पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में लगभग 315% बढ़ गया। कंपनी ने बेहतर ईंधन दर (fuel rate) के समर्थन से हॉट मेटल (hot metal), क्रूड स्टील (crude steel), विक्रेय स्टील (saleable steel) और फिनिशड स्टील (finished steel) में अब तक का सर्वश्रेष्ठ Q2 उत्पादन दर्ज किया है। इस प्रचालन मजबूती को उत्पाद मिश्रण (product mix) में एक निर्णायक बदलाव द्वारा और बल मिला, जिसमें उच्च मूल्य वाले उत्पादों की मात्रा के आधार पर Q1 की तुलना में 36% की वृद्धि हुई, जो प्रीमियम सेगमेंट में SAIL की मज़बूत इंट्री का संकेत देता है, जहाँ मांग मजबूत और मार्जिन सुदृढ़ बने हुए हैं।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2 FY’27) ने अपस्ट्रीम संचालन में SAIL की बढ़ती ताकत को दर्शाया। SAIL की खदानों ने अब तक का सबसे अधिक त्रैमासिक उत्पादन और बिक्री दर्ज की, जिससे न केवल निजी उपयोग के लिए कच्चे माल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हुई, बल्कि घरेलू बाजार में आपूर्ति की गई अतिरिक्त मात्रा के जरिये अतिरिक्त मूल्य भी अर्जित हुआ। खनन में निरंतर गति ने संचालन को और स्थिरता प्रदान की। इस तिमाही में बेहतर इन्वेंट्री अनुशासन भी देखा गया, जबकि रेल और सड़क दोनों के माध्यम से प्रत्यक्ष प्रेषण (direct despatches) पर ध्यान केंद्रित करने से ग्राहकों तक सामग्री की तेजी से आवाजाही सुनिश्चित हुई और टर्नअराउंड समय कम हुआ। पिछले वर्ष की इसी अवधि (CPLY) की तुलना में 5% अधिक विक्रय मात्रा, इस प्रचालन उत्तरदायित्व को दर्शाती है। कुल विक्रेय स्टील में फिनिशड स्टील की बढ़ी हुई हिस्सेदारी ने SAIL की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत किया, जबकि विपणन टीमों ने ग्राहक जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए बेहतर प्रोडक्ट मिक्स का लाभ उठाया।
वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में सुरक्षा को एक नए संगठनात्मक जोर के रूप में देखा गया। पहली बार, संयंत्रों में सुरक्षा पर स्पेसिफिक लार्ज ग्रुप इंटिरेक्शन आयोजित की गईं, जो सुरक्षा को एक मुख्य परिचालन मूल्य के रूप में एम्बेड करने के लीडरशिप के इरादे को इंगित करती है। दूसरी तिमाही में एक मजबूत नींव स्थापित करने के साथ, SAIL नए आत्मविश्वास, तेज बाजार स्थिति और निरंतर प्रचालन तथा वित्तीय प्रदर्शन के लिए एक स्पष्ट प्रतिबद्धता के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की बाकी अवधि के लिए आगे बढ़ रहा है।
***
AG