सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्तीय सहायता से करियर विकास: एनएफएससी रिसर्च स्कॉलरों को कैसे सशक्त बना रहा है

प्रविष्टि तिथि: 02 NOV 2026 4:33PM by PIB Delhi

तमिलनाडु के रानीपेट जिले के एक स्‍कॉलर, पवित्रन एस (बदला हुआ नाम), 32 साल की उम्र में पीएचडी पूरी करने और बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर करियर की इच्छा रखते थे।  अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फैलोशिप (एनएफएससी) योजना के अंतर्गत फेलोशिप प्राप्त करने वाले अपने संस्थान के पहले छात्र के रूप में, उन्‍हें कुछ प्रारंभिक प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनमें फेलोशिप से संबंधित औपचारिकताओं के प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए संस्थागत स्तर पर मेकर और चेकर आईडी बनाना शामिल था।

एनएफएससी योजना ने उन्‍हें अपनी शिक्षा पूर्ण करने के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की। उनकी फेलोशिप सहायता मार्च 2023 में शुरू हुई और इसमें फेलोशिप सहायता, हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और आकस्मिक सहायता शामिल थी। योजना के अंतर्गत उन्हें 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है।

वित्तीय सहायता ने स्‍कॉलर को उनकी उच्च शिक्षा के दौरान एक महत्वपूर्ण चुनौती का समाधान करने में मदद की। उन्‍होंने बताया कि यह सहयोग उसकी पीएचडी को पूरा करने में बहुत मददगार था और उन्होंने उनके परिवार की वित्तीय स्थिरता में भी योगदान दिया। वित्तीय चिंताओं को कम करके, फेलोशिप ने उन्हें अधिक आत्मविश्वास के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में काम करना जारी रखने में सक्षम बनाया।

योजना के अंतर्गत सहयोग उसकी पेशेवर यात्रा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। पवित्रन वर्तमान में पूर्णकालिक कार्यरत है और स्वीकार करता है कि एनएफएससी फेलोशिप ने उनके करियर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को बनाए रखने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस योजना को श्रेय देते हैं।

एनएफएससी योजना पवित्रन के लिए वित्तीय सहायता से कहीं अधिक है। यह डॉक्टरेट की शिक्षा की उनकी खोज में प्रोत्साहन का एक सार्थक स्रोत रहा है, उनके परिवार की वित्तीय स्थिरता को मजबूत किया है और उनके करियर के विकास में योगदान दिया है। उनका अनुभव स्‍कॉलरों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और उनकी आकांक्षाओं की दिशा में काम करने में सक्षम बनाने में लक्षित शैक्षिक सहायता की भूमिका को दर्शाता है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एचएन/केके 


(रिलीज़ आईडी: 2331688) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil