प्रविष्टि तिथि:
04 NOV 2026 4:18PM by PIB Delhi
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) के सचिव श्री अविनाश जोशी और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मंत्रालय की नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया।

इस वेबसाइट की शुरुआत मंत्रालय की डिजिटल उपस्थिति को मजबूती प्रदान करने और एक आधुनिक, सुलभ तथा उपयोगकर्ता के अनुकूल डिजिटल प्लैटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों पर केंद्रित सेवाओं के वितरणको बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत सरकार के नवीनतम मानकों और दिशानिर्देशों के अनुरूप विकसित यह नई वेबसाइट, पारदर्शिता, सुलभ जानकारी और प्रभावी डिजिटल गवर्नेंस के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नई वेबसाइट में बेहतर डेटा सुरक्षा और सुरक्षा तंत्र शामिल किए गए हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित डिजिटल अनुभव मिल सके। इसमें कई भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जानकारी तक लोगों की पहुंच आसान हो सके। साथ ही इसमें बेहतर सर्च सुविधा भी है, जिससे नेविगेट करना आसान हो जाता है और आवश्यक जानकारी आसानी से मिल जाती है।

यह आधुनिक प्लैटफॉर्म नागरिकों, उद्योग जगत से जुड़े भागीदारों और अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए एक प्रमुख डिजिटल इंटरफेस के रूप में काम करेगा, जिससे उन्हें मंत्रालय की नीतियों, योजनाओं, पहलों, कार्यक्रमों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

बेहतर सुविधाओं, आसान पहुंच और बेहतर यूजर अनुभव पर विशेष ध्यान देते हुए यह नई वेबसाइट खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के उन प्रयासों में एक नया अध्याय जोड़ती है, जिनका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और आम जनता के लिए एक अधिक कार्यक्षम, व्यापक और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्रणाली तैयार करना है।
नई आधिकारिक वेबसाइट को https://mofpi.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

*****
पीके/केसी/आरटी/आरकेजे