प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में 248 किलोमीटर से बढ़कर आज लगभग 1,200 किलोमीटर तक पहुंच चुके भारत के मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से अवगत कराया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 4:22PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के मेट्रो नेटवर्क के उल्लेखनीय विस्तार के बारे में बताया कि वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था, जबकि आज 26 शहरों में लगभग 1,200 किलोमीटर तक इसका विस्तार हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के इस विस्तार से लोगों का यातायात में लगने वाला समय बच रहा है, उन्हें परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिल रहा है, उत्पादकता बढ़ रही है और बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि शहरी भारत के लिए सरकार इसी परिवर्तन को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

 “मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूं...

यदि भारत का मेट्रो नेटवर्क वर्ष 2014 से पहले की गति से ही बढ़ता रहता, तो पुणे जैसे शहरों में मेट्रो सेवा शुरू होने के लिए लोगों को और कितने समय तक इंतजार करना पड़ता?

वर्षों... नहीं... शायद दशकों तक!

और यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था।

वर्ष 2014 में देश के पांच शहरों में केवल 248 किलोमीटर लंबा मेट्रो नेटवर्क था।

आज 26 शहरों में लगभग 1,200 किलोमीटर तक इसका विस्तार हो चुका है।

प्रतिदिन एक करोड़ से अधिक लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं।

इसका प्रभाव केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है।

इसका अर्थ है यातायात में कम समय लगना, परिवार के साथ अधिक समय बिताना, बेहतर उत्पादकता और अधिक अवसर।

शहरी भारत के लिए हम इसी परिवर्तन को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं!”

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2333151) आगंतुक पटल : 110
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Malayalam , Telugu , English , Khasi , Urdu , Marathi , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Kannada