संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने मुंबई में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2026 5:09PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए सितंबर 2026 के दौरान मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र (एलएसए) में किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की ओर से दी जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। इस परीक्षण के दौरान ट्राई ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सेवा गुणवत्ता से जुड़े प्रमुख मानकों का आकलन किया। इनमें नेटवर्क कवरेज, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति शामिल हैं। इन निष्कर्षों को उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किया जाता है और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट को शहरों, प्रमुख स्थानों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों सहित विभिन्न परिस्थितियों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस परीक्षण के दौरान सभी सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग कर 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर लाइव वॉयस और डेटा कॉल किए जाते हैं। इसके लिए कई आधुनिक परीक्षण उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। इन सत्रों की निगरानी और विश्लेषण उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से वास्तविक समय में किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 23 से 25 सितंबर 2026 के बीच मुंबई लाइसेंस सेवा क्षेत्र में 212 दशमलव 6 किलोमीटर के शहरी मार्ग और सात प्रमुख स्थानों पर ड्राइव टेस्ट किए। ये परीक्षण ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में किए गए। रिपोर्ट में दिए गए निष्कर्ष परीक्षण के दिन और समय पर संबंधित क्षेत्र और मार्ग में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट मार्ग मानचित्र: नीचे दिए गए मानचित्र में संकेतों के अनुसार, शहर में किए गए ड्राइव टेस्ट, विभिन्न ऑपरेटरों के बीच कॉल, प्रमुख स्थानों और पैदल किए गए परीक्षणों के मार्गों का विवरण दिया गया है।

परीक्षण के प्रमुख मानक

1. नेटवर्क कवरेज में कमी: 2जी, 3जी, 4जी और 5जी तकनीक के लिए निर्धारित न्यूनतम स्तर से कम सिग्नल शक्ति वाले नमूनों का प्रतिशत।

2. वॉयस सेवाएं: कॉल कनेक्ट होने की सफलता दर, कॉल ड्रॉप दर, कॉल कनेक्ट होने में लगने वाला समय, कॉल के दौरान आवाज बंद होने की दर और बातचीत की गुणवत्ता।

3. कॉल के दौरान आवाज बंद होना: कॉल के दौरान आवाज तीन सेकंड से अधिक समय तक बंद रहने की घटनाओं की संख्या।

4. डेटा सेवाएं: डाउनलोड और अपलोड की गति, विलंबता, जिटर और डेटा पैकेट के खोने की दर।

मुंबई जिले में प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का विवरण नीचे दिया गया है:-

1. मुंबई  जिला 

a. नेटवर्क कवरेज में कमी- वॉयस परीक्षण के दौरान ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में सिग्नल की शक्ति का आकलन किया गया। इसमें कुल एकत्र किए गए नमूनों में से कमजोर सिग्नल वाले नमूनों की संख्या इस प्रकार रही:- एयरटेल: 58 हजार 3 नमूनों में शून्य। - एमटीएनएल: 3 हजार 687 नमूनों में 13 हजार 57।- रिलायंस जियो: 56 हजार 138 नमूनों में शून्य। - वीआई: 58 हजार 30 नमूनों में शून्य। नेटवर्क कवरेज में कमी का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

b. कॉल ड्रॉप- सफलतापूर्वक कनेक्ट हुई कॉल में से बीच में कटने वाली कॉल की संख्या इस प्रकार रही, - एयरटेल: 510 में से एक, - एमटीएनएल: 32 में से दो, - रिलायंस जियो: 509 में से दो, - वीआई: 509 में से शून्य। कॉल ड्रॉप होने वाले स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

c. कॉल के दौरान आवाज बंद होना -तीन सेकंड से अधिक समय तक आवाज बंद रहने की घटनाओं की संख्या इस प्रकार रही:

- एयरटेल: 479 कॉल में दो घटनाएं। - एमटीएनएल: आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। - रिलायंस जियो: 493 कॉल में तीन घटनाएं।

- वीआई: 490 कॉल में एक घटना। इन घटनाओं से जुड़े स्थानों का विवरण भी संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

d डेटा डाउनलोड और अपलोड की गति

 i)  डाउनलोड की औसत गति: - एयरटेल (5जी/4जी): 133 दशमलव 86 एमबीपीएस। - एमटीएनएल (4जी): शून्य एमबीपीएस। - रिलायंस जियो (5जी/4जी): 248 दशमलव 93 एमबीपीएस। - वीआई (5जी/4जी/2जी): 89 दशमलव 04 एमबीपीएस। डेटा डाउनलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) अपलोड की औसत गति:- एयरटेल (5जी/4जी): 32 दशमलव 80 एमबीपीएस।- एमटीएनएल (4जी): शून्य दशमलव शून्य एमबीपीएस।- रिलायंस जियो (5जी/4जी): 33 दशमलव 87 एमबीपीएस। - वीआई (5जी/4जी/2जी): 23 दशमलव 21 एमबीपीएस। डेटा अपलोड की गति का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप और कॉल के दौरान आवाज बंद होने की घटनाओं के स्थानों को संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

परीक्षण के दौरान शामिल किए गए क्षेत्र और स्थान

a) शहरी क्षेत्र: परीक्षण में सायन, चेंबूर, देवनार, मानखुर्द गांव, तिलक नगर, पवई, सांताक्रूज पूर्व, खार पश्चिम, बांद्रा पश्चिम, अंधेरी पूर्व, अंधेरी पश्चिम, मलाड पूर्व, कांदिवली, बोरीवली पूर्व, मीरा रोड पूर्व और भायंदर पूर्व सहित अन्य क्षेत्र शामिल थे।

b)   प्रमुख स्थान: स्थिर अवस्था में मोबाइल नेटवर्क के अनुभव का आकलन करने के लिए अंधेरी रेलवे स्टेशन, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा-टर्मिनल 2, देवनार मेट्रो स्टेशन, इन्फिनिटी आईटी पार्क, काशीगांव मेट्रो स्टेशन, लोअर ओशिवारा मेट्रो स्टेशन और पांडुरंगवाड़ी मेट्रो स्टेशन पर परीक्षण किए गए।

इस स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट की रिपोर्ट के निष्कर्ष आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किए गए हैं। परीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.bengaluru@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। इसके अलावा, ट्राई के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें।

****

पीके/केसी/आरटी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2333253) आगंतुक पटल : 76
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil