प्रविष्टि तिथि:
06 NOV 2026 12:00PM by PIB Delhi
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद ने 27 अक्टूबर, 2026 को सफलतापूर्वक पेनेट्रेटिंग केराटोप्लास्टी) की सर्जरी संपन्न की, जिसे सामान्यतः कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन) कहा जाता है। यह संस्थान की विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह सर्जरी 46 वर्षीय एक मरीज पर की गई, जो कॉर्निया में धुंधलापन होने के कारण दृष्टिबाधित था। इस जटिल सर्जरी को डॉ. एस. आर. सिंह, डीएमएस (नेत्र शल्य चिकित्सक), एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह उपलब्धि विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा ईएसआईसी के लाभार्थियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए संस्थान ने नेत्र चिकित्सा विभाग की टीम के समर्पित प्रयासों, चिकित्सकीय दक्षता एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी