प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर एक लेख साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 06 NOV 2026 1:50PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव द्वारा लिखित एक लेख साझा किया है।

इस लेख में बताया गया है कि आयुर्वेद किस प्रकार स्वास्थ्य के संरक्षण और बीमारियों से बचाव के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल (प्रीवेंटिव हेल्‍थकेयर) के महत्व पर जोर देता है।

लेख में परिवारों को स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसमें संतुलित एवं सोच-समझकर भोजन करने, नियमित रूप से योग करने, पर्याप्त नींद लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने जैसी अच्छी आदतों को अपनाने पर बल दिया गया है।

इसके साथ ही लेख में अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य में निवेश करने और परिवारों के लिए स्वस्थ भविष्य के निर्माण के महत्व के बारे में भी बताया गया है।

 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर लिखा:

"इस धनतेरस पर बेहतर स्वास्थ्य के लिए संकल्प लें!

 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mpprataprao ने बताया है कि आयुर्वेद किस प्रकार स्वास्थ्य के संरक्षण पर जोर देता है और निवारक स्वास्थ्य देखभाल क्यों महत्वपूर्ण है।

उन्होंने परिवारों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इनमें सोच-समझकर और संतुलित भोजन करना, नियमित रूप से योग करना, पर्याप्त नींद लेना और समय पर स्वास्थ्य जांच कराना शामिल है।

आइए, हम सबसे महत्वपूर्ण चीज — अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य और अपने परिवारों के स्वस्थ भविष्य में में निवेश करें।"

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2333552) आगंतुक पटल : 61
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam