प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नागरिकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व अंधकार पर विजय पाने के संकल्प का प्रतीक है

प्रविष्टि तिथि: 07 NOV 2026 5:31PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोशनी का यह पर्व पूरे देश को जगमगा देता है और अंधकार पर विजय पाने के संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व और आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

श्री मोदी ने कहा कि वे दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं और पिछले वर्षों की तरह, वे देश के बहादुर सैनिकों के साथ यह पर्व मनाने की परंपरा को जारी रखेंगे।

दिवाली की शुभकामनाओं वाला एक वीडियो संदेश साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा;

“आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!”

***********

पीके/केसी/आरटी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2333997) आगंतुक पटल : 78
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Khasi , English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam