प्रविष्टि तिथि:
08 NOV 2026 7:07PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में कोबरा ऑपरेशंस बेस पर जवानों के साथ मनाई गई दिवाली की झलकियां साझा कीं।
श्री मोदी ने कहा कि ये आयोजन बस्तर में दिवाली की भावना को दर्शाते हैं, जो सुरक्षा बलों के समर्पण से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद अब इतिहास बन चुका है और विकास ही आगे का रास्ता है। श्री मोदी ने इस अवसर को विशेष और यादगार बताया।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा;
“बस्तर में दिवाली... इसका पूरा श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है!
नक्सलवाद इतिहास बन चुका है।
विकास ही आगे का रास्ता है।
आज का दिन विशेष और यादगार था।”
“बस्तर में दिवाली की भावना पूरी तरह से दिखाई दे रही है!”
********
पीके/केसी/आरटी/आर