युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एमवाय भारत-एनएसएस ने मादक पदार्थों के सेवन-मुक्त उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रव्यापी ‘दिवाली स्नेह मिलन’ का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 09 NOV 2026 6:23PM by PIB Delhi

एमवाय भारत-राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने विकसित भारत 100 सप्ताह संकल्प अभियान के लिए नशा मुक्त युवा के अंतर्गत 153 संस्थानों में राष्ट्रव्यापी 'दिवाली स्नेह मिलन' समारोह का आयोजन किया। इन समारोह में  1,07,494 भागीदारी दर्ज की गई। अभियान के दूसरे महीने के अंत में आठवें सप्ताह में सामुदायिक समारोहों, सांस्कृतिक गतिविधियों, सामूहिक प्रतिज्ञाओं और स्वैच्छिक सेवा के माध्यम से व्यसन मुक्त दिवाली को बढ़ावा देने के लिए युवाओं, परिवारों और समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image001_20261109182354_81a0c0.jpg

इस पहल में मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम के संदेश को शैक्षणिक संस्थानों से परे घरों और पड़ोस तक विस्तारित करने, परिवारों और समुदायों को स्वस्थ विकल्पों और जिम्मेदार उत्सव समारोहों को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। शेष संस्थानों में गतिविधियाँ अवकाश  के बाद आयोजित की जाएंगी।

नशा मुक्ति दीपोत्सव के हिस्से के रूप में, स्वयंसेवकों, समुदाय के बुजुर्गों और बच्चों ने मिट्टी के दीये जलाए जो नशे के अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीपोत्सव और स्नेह मिलन समारोह में 41,600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और उत्सव के इस अवसर का उपयोग मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/image002_20261109182401_62a831.jpg 

इन समारोह में भाग लेने वाले संस्थानों ने रंगोली बनाने की गतिविधियों और नशा मुक्त गीतों के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 24,100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और मादक पदार्थों के सेवन को रोकने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के महत्व को संप्रेषित करने के लिए अभिव्यक्ति के पारंपरिक और रचनात्मक रूपों का उपयोग किया।

सामूहिक 'व्यसन-मुक्त दिवाली संकल्प' सभाओं का एक प्रमुख घटक था। इसमें लगभग 25,000 व्यक्तियों और परिवार के सदस्यों ने नशे के बिना दिवाली मनाने का संकल्प लिया। प्रतिज्ञा ने परिवारों को जिम्मेदार उत्सव प्रथाओं को अपनाने और स्वस्थ विकल्प चुनने में युवाओं का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

एनएसएस के आदर्श वाक्य, 'नॉट मी, बट यू' को ध्यान में रखते हुए, स्वयंसेवकों ने उत्सव समारोहों को सामुदायिक सेवा के साथ जोड़ा। सेवा वर्टिकल के अंतर्गत, 16,700 से अधिक स्वयंसेवकों ने वृद्धाश्रमों, अनाथालयों, अस्पतालों और झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर दीये और मिठाइयाँ वितरित कीं। इस पहुंच ने करुणा, समावेशिता और समाज की सेवा के मूल्यों को प्रतिबिंबित किया।

युवा स्वयंसेवकों ने अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया। नशा-मुक्त दिवाली का संदेश फैलाने के लिए हैशटैग #नशामुक्तयुवा का उपयोग करके 1,100 से अधिक सोशल मीडिया पोस्ट और रील्स, विशेष रूप से अनिवार्य नुक्कड़ नाटकों को शामिल करते हुए, इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए थे।

*****

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2334441) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Gujarati , English , Urdu , Marathi