प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए, सज्जन व्यक्तियों की दूसरों के कल्याण के प्रति निःस्वार्थ समर्पण भावना को दर्शाया

प्रविष्टि तिथि: 12 NOV 2026 8:13AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें इस बात को दर्शाया है कि श्रेष्ठ जन सदैव दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं और बिना किसी अपेक्षा के निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं, ठीक उसी तरह जैसे दिव्य रत्न अपने स्वयं के प्रकाश से चमकते रहते हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

"अपेक्षन्ते न च स्नेहं न पात्रं न दशान्तरम्।

सदा लोकहिते युक्ता रत्नदीपा इवोत्तमाः।।"

श्रेष्ठ जन सदैव दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं। अपने निःस्वार्थ प्रयासों में वे न तो किसी प्रकार के स्नेह या प्रतिदान की अपेक्षा रखते हैं और न ही इस बात की चिंता करते हैं कि सहायता पाने वाला व्यक्ति कितना योग्य है अथवा परिस्थितियां कैसी हैं। वे दिव्य रत्नों के समान होते हैं, जो अपने प्रकाश से स्वयं चमकते रहते हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2335282) आगंतुक पटल : 27
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English