गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आतंकवाद और देश-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध बढ़ाया


फरार आतंकी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व में यह संगठन सांप्रदायिक घृणा भड़काने और आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसे भारत-विरोधी षड्यंत्रों में लिप्त रहा है

संगठन आतंकवाद व अलगाववाद की जहरीली विचारधारा के प्रचार, हिंसक अशांति भड़काने, फरार आतंकियों को फिर से संगठित करने और सांप्रदायिक कलह फैलाने में संलिप्त पाया गया

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2026 1:41PM by PIB Delhi

आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

गृह मंत्री कार्यालय (HMO) ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति मोदी जी के जीरो टॉलरेन्स के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर UAPA के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ाता है। फरार आतंकवादी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व में यह संगठन भारत-विरोधी षड्यंत्र में शामिल रहा है, जिसमें सांप्रदायिक घृणा भड़काना, शत्रुता फैलाना और आतंकवाद को बढ़ावा देना शामिल है। यह संगठन आतंकवाद और अलगाववाद की जहरीली विचारधारा का प्रचार करते, हिंसा और अशांति भड़काते, फरार आतंकवादियों को फिर से संगठित करते और सांप्रदायिक कलह पैदा करते हुए पाया गया है।”

 

****

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2335759) आगंतुक पटल : 30
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English