वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनएलएमसी ने चेन्नई के किलपॉक में आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी की घोषणा की; बोली-पूर्व बैठक पुनर्निर्धारित कर 28 नवंबर 2026 की गई


5 नवंबर 2026 को जारी किया गया आरएफपी चेन्नई के किलपॉक स्थित पूनामल्ली हाई रोड की आवासीय संपत्ति के लिए है, जिसका आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है

13 नवंबर 2026 को जारी शुद्धिपत्र के माध्‍यम से बोली-पूर्व बैठक की तिथि संशोधित कर 28 नवंबर 2026 की गई

प्रविष्टि तिथि: 13 NOV 2026 4:37PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के अंतर्गत कार्यरत केंद्र सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) ने तमिलनाडु के चेन्नई स्थित किलपॉक के पूनामल्ली हाई रोड पर स्थित एक आवासीय फ्लैट की ई-नीलामी की घोषणा की है।

प्रस्ताव अनुरोध संख्या एनएलएमसी/2026/01 दिनाँक 5 नवंबर 2026 को जारी किया गया था। ये प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और चेन्नई (तमिलनाडु) में स्थित 12 आवासीय फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए एनएलएमसी की पहल का हिस्सा है।

चेन्नई के किलपॉक स्थित इस आवासीय संपत्ति का आरक्षित मूल्य 1.64 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस ई-नीलामी के माध्यम से संभावित खरीदारों को शहर के एक सुविकसित आवासीय क्षेत्र में पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए आवासीय संपत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

बोली-पूर्व बैठक पुनर्निर्धारित कर 28 नवंबर 2026 की गई

एनएलएमसी ने 13 नवंबर 2026 को शुद्धिपत्र-1 जारी किया है, जिसके माध्यम से बोली-पूर्व बैठक की तिथि 20 नवंबर 2026 से संशोधित कर 28 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है।

बोली-पूर्व बैठक संभावित बोलीदाताओं को संपत्ति, पात्रता संबंधी आवश्यकताओं, पंजीकरण प्रक्रिया, बयाना राशि, बोली प्रक्रिया तथा आरएफपी के अन्य प्रावधानों के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी।

एनएलएमसी ने स्पष्ट किया है कि आरएफपी के अन्य सभी नियम एवं शर्तें, जिनमें निर्धारित शेष समय-सीमाएं भी शामिल हैं, यथावत रहेंगी।

ई-नीलामी का प्रमुख्य विवरण

विवरण

जानकारी

संपत्ति का स्थान

पूनामल्ली हाई रोड, किलपॉक, चेन्नई, तमिलनाडु

संपत्ति का प्रकार

आवासीय फ्लैट

आरक्षित मूल्य

1.64 करोड़ रुपये

आरएफपी जारी करने की तिथि

5 नवंबर 2026

शुद्धिपत्र जारी करने की तिथि

13 नवंबर 2026

संशोधित बोली पूर्व बैठक

28 नवंबर 2026, सुबह 11 बजे

बयाना राशि (ईएमडी)

50,000 रुपये

पंजीकरण और ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि

7 दिसंबर 2026

ई-नीलामी पोर्टल

https://eauction.enivida.com

 

संभावित घर खरीदारों के लिए अवसर

चेन्नई के सुविकसित आवासीय क्षेत्रों में से एक किलपॉक में स्थित यह संपत्ति शहर के सुगम संपर्क वाले क्षेत्र में आवासीय अचल संपत्ति की तलाश कर रहे गृह खरीदारों और इच्छुक निवेशकों के लिए एक अवसर प्रदान करती है।

संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे आरएफपी और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। इच्छुक खरीदार ई-नीलामी में भाग लेने से पहले एनएलएमसी द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं और शर्तों के अधीन संपत्ति का दौरा कर उसका निरीक्षण भी कर सकते हैं।

एनएलएमसी संभावित खरीदारों तक जानकारी का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करने और उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन, रेडियो, डिजिटल प्लेटफार्म तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क संबंधी पहल कर रहा है।

परिसंपत्तियों के पारदर्शी मुद्रीकरण को बढ़ावा

प्रस्तावित ई-नीलामी पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रक्रियाओं के माध्यम से अधिशेष एवं कम उपयोग में लाई जा रही सार्वजनिक परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने के लिए एनएलएमसी के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

एक सुव्यवस्थित डिजिटल नीलामी मंच उपलब्ध कराकर एनएलएमसी का उद्देश्य बाजार में भागीदारी बढ़ाना, प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को सुगम बनाना और सार्वजनिक परिसंपत्तियों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करना है।

इच्छुक बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे संपत्ति, भागीदारी संबंधी आवश्यकताओं, लागू नियमों एवं शर्तों तथा संशोधित बोली-पूर्व बैठक की समय-सारणी का पूरा विवरण प्राप्त करने के लिए आरएफपी और शुद्धिपत्र-1 का अवलोकन करें।

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) के बारे में

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) वित्त मंत्रालय के लोक उद्यम विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत केंद्र सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। एनएलएमसी की स्थापना केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और अन्य सरकारी संस्थाओं की अधिशेष एवं कम उपयोग में लाई जा रही भूमि तथा भवन परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

सुव्यवस्थित लेनदेन प्रक्रियाओं, पारदर्शी ई-नीलामी और बाजारोन्मुख दृष्टिकोण के माध्यम से एनएलएमसी का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों की आर्थिक क्षमता का उपयोग करना और उनके उत्पादक उपयोग को बढावा देना है।

अधिक जानकारी के लिए:

राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)

वेबसाइट: https://nlmc.dpe.gov.in 

ई-नीलामी पोर्टल: https://eauction.enivida.com

***

पीके/केसी/आरटी/आईएम/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2335966) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu