प्रविष्टि तिथि:
14 NOV 2026 11:01AM by PIB Delhi
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुजरात के कच्छ जिले के अंजार में वेलस्पन वर्ल्ड के स्टेट ऑफ-द-आर्ट विनिर्माण परिसर का दौरा किया। दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कताई से लेकर तौलिये और चादरें बनाने तक, पूरे उत्पादन प्रक्रिया को देखा। उन्होंने एक ही परिसर में बनी पूरी तरह से इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन, मॉडर्न प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी और वैश्विक गुणवत्ता मानक के हिसाब से बनी विनिर्माण सुविधाओं को देखकर खुशी जताई।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने कच्छ जैसे सूखे इलाके में हरित विनिर्माण, जल पुनर्चक्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए वेलस्पन के प्रतिबद्धता की तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि हरियाली के बीच बना यह इंडस्ट्रियल परिसर ‘मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी इन अ गार्डन’ के अवधारण को सच करता है। यह इस बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि औद्योगिक तरक्की और पर्यावरण की सुरक्षा कैसे साथ-साथ चल सकती है।
इस मौके पर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी परिसर में एक पौधा लगाया और पर्यावरण सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और हरा-भरा भविष्य बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे ग्रह की एक अनमोल धरोहर हैं। उनकी सुरक्षा और बचाव हम सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग को प्रकृति की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, मॉडर्न औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन, सतत् विनिर्माण और प्राकृतिक संसाधन का सही इस्तेमाल भी उतना ही ज़रूरी है। यह वेलस्पन कॉम्प्लेक्स इंडस्ट्री, इनोवेशन और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी के बीच असरदार तालमेल का एक प्रेरणा देने वाला उदाहरण पेश करता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री दीर्घकालिक और पर्यावरण के अनुकूल विनिर्माण प्रक्रिया अपनाकर विकास के लिए नए बेंचमार्क सेट करते हुए अपनी ग्लोबल पहचान मजबूत कर रहा है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एमके/एनके