प्रविष्टि तिथि:
16 NOV 2026 3:55PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष श्री सोमनाथ श्रीधर पनिक्कर का लिखा एक लेख साझा किया है।
इस लेख में बताया गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टिकोण ने किस प्रकार भारत की अंतरिक्ष संबंधी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने में भारतीय अंतरिक्ष नीति 2023 के महत्व को बताया गया है। साथ ही, मानव अंतरिक्ष उड़ान, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रमा के गहन अन्वेषण सहित भारत के भावी अंतरिक्ष अभियानों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई है।
***
पीके/केसी/आरटी/एके/ओपी