57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

57वें इफ्फी में मराठी सिनेमा पर खास फोकस


विविध फिल्मों के चयन के साथ-साथ दिग्गज अभिनेताओं सूर्यकांत मंधारे और नाना पाटेकर को विशेष श्रद्धांजलि दी गई

प्रविष्टि तिथि: 16 NOV 2026 5:46PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2337134Views: 22

गोवा, 16 नवंबर

भारत की मुख्यधारा हिंदी फिल्म उद्योग का केंद्र मुंबई, मराठी सिनेमा की एक जीवंत परंपरा का भी आशियाना है, जो बॉलीवुड के साथ-साथ विकसित हुई है और जिसने अपनी बेहतरीन कहानी कहने की शैली, यथार्थवाद और गहरी साहित्यिक जड़ों के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इस शानदार सिनेमाई विरासत का जश्न मनाते हुए, 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में मराठी सिनेमा की विविधता को केंद्र में रखा गया है। इसमें समकालीन फीचर और गैर फीचर फिल्मों के चयन के साथ-साथ, मराठी सिनेमा की मशहूर हस्तियों और इसकी विरासत को भी सम्मान दिया जाएगा।

इस साल इफ्फी के भारतीय पैनोरमा खंड में सात मराठी फिल्मों को चुना गया है, जबकि शताब्दी सम्मान खंड में एक मशहूर क्लासिक फिल्म को उसके पुनर्निर्मित यानी रिस्टोर्ड रूप में पेश किया जाएगा। इसके अलावा, एक और मराठी फिल्म को गाला प्रीमियर खंड में प्रदर्शित किया जाएगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Picture1_20261116174957_bdb4ba.jpg

फीचर-फिल्मों के चयन में, महेश लिमये द्वारा निर्देशित आदि अनंत  एक उभरते हुए अभिनेता और उसके दादा के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दिखाती है। यह फिल्म देखभाल करने की चुनौतियों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और सफलता के मायने को उजागर करती है। इसमें अशोक सराफ, संकर्षण करहाडे, सखी गोखले और योगेश शिरसात ने अभिनय किया है।

भारतीय पैनोरमा के मुख्यधारा सिनेमा खंड में प्रवीण विट्ठल तार्डे द्वारा लिखित और निर्देशित देऊल बंद 2 शामिल है। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी के जरिए खेती-किसानी से जुड़े संकट को दिखाती है, जो अपने किसान पति को खो देती है। इसी खंड में समीर तिवारी द्वारा निर्देशित बाप्या  भी है, जो अपने गृहनगर लौट रहे एक ट्रांसजेंडर मुख्य पात्र की कहानी है, जिसमें परिवार और लिंग पहचान जैसे विषयों को पिरोया गया है।

महोत्सव में एक और उल्लेखनीय फिल्म तिघी  है, जिसका निर्देशन जीजीविषा काले ने किया है। यह फिल्म इफ्फी में सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक श्रेणी के लिए चुनी गई फिल्मों में से एक है। यह मार्मिक पारिवारिक ड्रामा रिश्तों, त्याग और अनकही भावनाओं के दर्द को गहराई से पेश करता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Picture2_20261116175024_1dd8cc.jpg

इंडियन पैनोरमा के ग़ैर फीचर खंड में तीन मराठी फिल्में शामिल हैं, जिनमें से हर एक की कहानी बिल्कुल अलग है। अमिथ पाटकर की फिल्म पनिशमेंट (शिक्षा) दो ऐसी चोरियों के जरिए अपराधबोध और उसके नतीजों को दिखाती है, जिनका आपस में कोई लेना-देना नहीं लगता। संतोष दवखर की फिल्म स्काई ट्री (अभल-वृक्ष) सूखे के बीच एक ग्रामीण की उम्मीदों को दर्शाती है, जबकि निपुण धर्माधिकारी की फिल्म द मून (चंदोबा) विटिलिगो (सफेद दाग) से जूझ रहे एक किशोर के संघर्ष और इस स्थिति को लेकर समाज के नजरिए को सामने लाती है।

इंडियन पैनोरमा में चुनी गई फिल्मों के अलावा, नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म निर्माता दीपक गवाडे की फिल्म तू आहेस ना (क्या तुम वहाँ हो?) को गाला प्रीमियर सेक्शन में दिखाया जाएगा। यह फिल्म दुख, अकेलेपन और पहचान जैसे विषयों को छूती है और उन अनपेक्षित मानवीय रिश्तों को उजागर करती है, जो जीवन को अर्थ देते हैं।

इफ्फी की सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज अवार्ड श्रेणी में भी मराठी कहानी को जगह मिली है। यहाँ चंद्रकांत लता गायकवाड़ द्वारा निर्देशित देवखेल  को शामिल किया गया है। यह एक दिलचस्प क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी समुद्र किनारे बसे एक गाँव पर आधारित है। यहाँ रहस्यमयी अनुष्ठानों से जुड़ी हत्याओं का सिलसिला चलता है, जहाँ अंधविश्वास के पीछे एक खौफनाक सच छिपा होता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Picture3_20261116175052_e07e59.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Picture4_20261116175108_1e1c23.jpg

 

यह महोत्सव शताब्दी श्रद्धांजलि खंड के माध्यम से मराठी सिनेमा की समृद्ध विरासत का भी जश्न मनाता है, जिसमें दिग्गज अभिनेता सूर्यकांत मंधारे की जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें याद किया जा रहा है। इस श्रद्धांजलि के हिस्से के रूप में, उनकी 1965 की मराठी फिल्म साधी माणस  को नेशनल फिल्म हेरिटेज मिशन के तहत नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया (एनएफएआई) द्वारा इसके पुनर्निर्मित संस्करण में प्रस्तुत किया जाएगा। 57वें इफ्फी में दिवंगत नाना पाटेकर को समर्पित एक श्रद्धांजलि खंड भी शामिल है, जो हिंदी और मराठी सिनेमा में अपने सशक्त और यादगार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनकी हिंदी फिल्म दीक्षा  की स्क्रीनिंग और मीरामार बीच पर उनकी मशहूर मराठी फिल्म नटसम्राट की ओपन-एयर स्क्रीनिंग दर्शकों को भारतीय सिनेमा में इस दिग्गज अभिनेता के अमूल्य योगदान का जश्न मनाने का मौका देगी।

*****

पीके/केसी/आरटी/एनएस


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2337134
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026