प्रविष्टि तिथि:
17 NOV 2026 2:02PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास जेएआईएमईएक्स 2026 में भाग लिया। इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं को समन्वित समुद्री गतिविधियों में भाग लेने और परिचालन संबंधी सहयोग को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।
आईएनएस सह्याद्री ने इस अभ्यास के दौरान जेएमएसडीएफ के जहाज जेएस इसे के साथ मिलकर कई समुद्री परिचालन गतिविधियों में भाग लिया। इनमें सामरिक युद्धाभ्यास, संचार संबधी अभ्यास और क्रॉस-डेक लैंडिंग शामिल थे जिससे दोनों नौसेनाओं को सटीक समन्वित अभियानों का अभ्यास करने और एक-दूसरे की प्रक्रियाओं और क्षमताओं की गहरी समझ विकसित करने के मूल्यवान अवसर प्राप्त हुए।
ये अभ्यास मुख्य रूप से परस्पर कार्य करने की क्षमता को सुदृढ़ करने, परिचालन संबंधी समन्वय में सुधार और सहभागी इकाइयों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने पर केंद्रित थे। इस अभ्यास ने पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान और नौसेनाओं के बीच स्थापित सहयोग को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान किया।
जेएआईएमईएक्स 2026 में आईएनएस सह्याद्री की भागीदारी भारत-जापान के बीच गहरी होती समुद्री साझेदारी और दोनों नौसेनाओं के बीच निरंतर सहयोग को दर्शाती है। ऐसे अभ्यास आपसी विश्वास को मजबूत करने, परिचालन संबंधी जानकारी बढ़ाने और समुद्री क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं।
यह अभ्यास भारत-जापान की चिरस्थायी समुद्री साझेदारी और दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, परिचालन संबंधी समन्वय और आपसी समझ को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है तथा सुरक्षित और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में योगदान देता है।
*****
पीके/केसी/आरटी/केके/एसके