गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने घाटी में लश्कर के अंतिम सक्रिय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी
इससे एक दिन पहले, कुलगाम में उसके एक साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था
पूरे ऑपरेशन के दौरान सभी एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिला।
पूरा देश JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है
प्रविष्टि तिथि:
18 NOV 2026 6:38PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज तड़के कुलगाम में चलाए गए एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराने के लिए JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को बधाई दी है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के आपसी तालमेल से आज तड़के कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान घाटी में सक्रिय लश्कर के अंतिम स्थानीय आतंकवादी, लतीफ भट को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले, कुलगाम में ही भट के एक और साथी आतंकवादी, उमर निसार को भी मार गिराया गया था। श्री शाह ने कहा कि इस पूरे ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। देश, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।
*****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2338080)
आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English