युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने देश में सतत खेल लीग इकोसिस्टम विकसित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

प्रविष्टि तिथि: 18 NOV 2026 12:48PM by PIB Delhi

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग ने खेलो भारत नीति और विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप भारत में व्यापक, पेशेवर प्रबंधन वाली और वित्तीय रूप से दीर्घकालिक खेल लीग व्यवस्था विकसित करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार करने हेतु 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसके अंतर्गत एक सुदृढ़ लीग संरचना की परिकल्पना की गई है। यह समिति प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के विकास के लिए नियमित एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी निवेश को बढ़ावा देगी और खेल प्रबंधन, प्रसारण, प्रौद्योगिकी, आयोजन तथा संबद्ध सेवाओं के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

देश में कई खेल लीगों ने अलग-अलग स्तर पर सफलता हासिल की है, लेकिन मजबूत खेल और सामाजिक क्षमता वाली कई खेल विधाओं को शुरुआती चरणों में व्यावसायिक व्यवहार्यता से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति वर्तमान खेल लीग इकोसिस्टम का आकलन करेगी, ताकि लीगों की स्थापना और उनके सतत संचालन में आने वाली प्रमुख समस्याओं एवं बाधाओं की पहचान की जा सके। साथ ही, यह समिति प्राथमिकता वाले खेलों और श्रेणियों की पहचान करेगी। इनमें विशेष रूप से ओलंपिक, महिला, युवा, स्वदेशी और उभरते हुए खेल शामिल होंगे। समिति इन खेलों की खेल संबंधी और व्यावसायिक क्षमता के अनुरूप उपयुक्त संचालन मॉडल की सिफारिश भी करेगी। इस अंतर को दूर करने के लिए समिति सरकार की सुव्यवस्थित सहायता के साथ-साथ निजी क्षेत्र, खेल संगठनों, राज्य सरकारों, स्थानीय निकायों और समुदायों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार करेगी। इसमें व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष वित्तीय सहायता और सरकारी खेल अवसंरचना तक रियायती पहुंच जैसी लक्षित सहायता के विकल्पों का मूल्यांकन भी शामिल है।

समिति को वर्तमान इकोसिस्टम की बाधाओं का आकलन करने, प्राथमिकता वाले खेलों और उनके अनुकूल संचालन मॉडल की पहचान करने तथा कॉरपोरेट निवेश, फ्रेंचाइजी स्वामित्व, प्रायोजन, प्रसारण एवं डिजिटल अधिकारों और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से वित्तपोषण आकर्षित करने के उपाय सुझाने का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, समिति जमीनी स्तर पर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए खेल लीगों को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्थानीय क्लबों से जोड़ने की रणनीतियां प्रस्तुत करेगी। साथ ही, वित्तीय पारदर्शिता, खिलाड़ियों के कल्याण, खेलों की निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत शासन व्यवस्था तैयार करने तथा वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के आधार पर चरणबद्ध कार्यान्वयन की रूपरेखा सुझाने का कार्य भी करेगी।

समिति की गठन इस प्रकार है:

क्र.सं

नाम

पदनाम

1

श्री कुणाल, संयुक्त सचिव (शासन)

संयोजक

2

श्री विनील कृष्णा, संयुक्त सचिव (खेलो इंडिया)

सदस्य

3

श्री रघुराम अय्यर, सीईओ, आईओए

सदस्य

4

श्री बी श्रीनिवासन, आरआईएल

सदस्य

5

श्री हेमांग अमीन, सीओओ आईपीएल, बीसीसीआई

सदस्य

6

श्री पीकेएसवी सागर, जीएमआर स्पोर्ट्स

सदस्य

7

श्री संजय अदेसारा, अदानी स्पोर्ट्सलाइन

सदस्य

8

श्री दिव्यांशु सिंह, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स

सदस्य

9

श्री ईशान चटर्जी, जियो हॉटस्टार

सदस्य

10

श्री राजेश कौल, सोनी पिक्चर्स

सदस्य

11

श्री अनुपम स्वरूप, डीडी स्पोर्ट्स

सदस्य

12

श्री पराग दराडे, ज़ी एंटरटेनमेंट

सदस्य

13

श्री अभिजीत भट्टाचार्य, बीवीएल

सदस्य

14

अधिवक्‍ता नंदन कामथ

सदस्य

 

राष्ट्रीय खेल महासंघों, वर्तमान खेल लीगों के पदाधिकारियों, निवेशकों और खेल प्रौद्योगिकी कंपनियों से परामर्श करने के लिए अधिकृत यह समिति अपनी बैठकें प्रत्यक्ष, ऑनलाइन अथवा हाइब्रिड माध्यम से आयोजित करेगी और आठ सप्ताह के भीतर अपनी अंतिम सिफारिशें मंत्रालय को सौंपेगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एसएस/जीआरएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2338319) आगंतुक पटल : 44
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu