कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे

भारत के पहले स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन की तकनीक का हस्तांतरण

प्रविष्टि तिथि: 19 NOV 2026 4:52PM by PIB Bhopal

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश में पहली बार स्वदेशी रूप से विकसित मुर्गियों के लिए इनएक्टिवेटेड H5N1 (क्लेड 2.3.2.1a) एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) वैक्सीन की तकनीक का औपचारिक हस्तांतरण कल यानि 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD), आनंद नगर में किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक एवं कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE) के सचिव सहित ICAR के विभिन्न संस्थानों के निदेशक और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के कुक्कुट क्षेत्र को सुरक्षित बनाने, मुर्गियों को बर्ड फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से बचाने तथा पोल्ट्री किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करना है। साथ ही, पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले संक्रमण के जोखिम को कम करने की दिशा में एक पहल है। 

यह स्वदेशी वैक्सीन तकनीक भारत के आत्मनिर्भरता के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।  यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ-साथ देश में स्वदेशी वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देती है।

इसके माध्यम से देश के वैज्ञानिक अनुसंधान की उपलब्धि को किसानों, पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोगों और आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विशेष संवाद भी आयोजित किया जाएगा।

***


(रिलीज़ आईडी: 2338521) आगंतुक पटल : 38