सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप के ज़रिए शैक्षणिक और शोध के अवसरों को और बेहतर बनाना


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के राजेश कुमार, अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप के तहत पीएचडी कर रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 19 NOV 2026 6:21PM by PIB Delhi

उच्च शिक्षा और शोध के अवसरों तक पहुंच, खासकर अनुसूचित जाति समुदायों के छात्रों के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता, पेशेवर उन्नति और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के 30 वर्षीय शोधार्थी श्री राजेश कुमार (नाम बदला हुआ), भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए नेशनल फेलोशिप (एनएफएससी) योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपनी पीएचडी कर रहे हैं।

शिक्षा और शोध में गहरी रुचि रखने वाले राजेश असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहते हैं। उनकी शैक्षणिक आकांक्षाएं, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पेशेवर विकास के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं।

वर्ष 2020 में, राजेश को एनएफएससी योजना के तहत वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हुई, जिसमें फेलोशिप सहायता, मकान किराया भत्ता (एचआरए) और आकस्मिक व्यय (कंटिंजेंसी) के लिए सहायता शामिल है। इस सहायता से उन्हें डॉक्टरेट की पढ़ाई और शोध कार्यों से जुड़ी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली है।

डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे शोधार्थियों के लिए, निरंतर वित्तीय सहायता मिलना उनकी शैक्षणिक प्रगति में एक मददगार कदम है। फेलोशिप से वित्तीय स्थिरता मिलती है, मकान किराया भत्ता रहने-सहने के खर्चों में मदद मिलती है और यह आकस्मिक व्यय के लिए मिलने वाली सहायता शोध से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायक होती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/nov/Screenshot2026-11-19182104_20261119182211_de340e.png

 

इस योजना के तहत सहायता मिलने से, राजेश की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं। इस मदद से वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं, साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के अपने लक्ष्य की ओर भी आगे बढ़ रहे हैं।

एनएफएससी योजना का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना ही नहीं है, बल्कि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय के छात्रों के बीच शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध क्षमता और पेशेवर विकास को बढ़ावा देना भी है, ताकि उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी मजबूत हो सके।

राजेश का शैक्षणिक सफर यह दिखाता है कि किस तरह लक्षित शैक्षिक पहल प्रतिभा को निखारने, शोध के अवसरों को मजबूत करने और शोधार्थियों को उनके शैक्षणिक व पेशेवर सपनों को पूरा करने में मदद कर सकती हैं।

यह पहल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो शैक्षिक सशक्तिकरण, समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास और उच्च शिक्षा व शोध के अवसरों तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए है। साथ ही यह विकसित भारत @ 2047 के व्यापक विजन में भी अपना योगदान देती है।

***

पीके/केसी/आरटी/एनएस/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2338729) आगंतुक पटल : 17
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu