पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
20 NOV 2026 8:12PM by PIB Delhi
नई दिल्ली का 'नेशनल जूलॉजिकल पार्क' यानी राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 21 और 22 नवंबर 2026 को आम दर्शकों के लिए बंद रहेगा। नई दिल्ली के 'पुराना किला' में 'शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभता संवाद मंच के आयोजन के कारण यह निर्णय लिया गया है।
इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद इसे अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया गया है।
इस दौरान, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में जानवरों की देखभाल, उन्हें खाना खिलाने, पशु चिकित्सा, उनके कल्याण और दैनिक प्रबंधन से जुड़े सभी आवश्यक कार्य हमेशा की तरह जारी रहेंगे, ताकि जानवरों की भलाई पर कोई असर न पड़े।
दर्शकों से अनुरोध है कि वे इस अस्थायी बंदी को ध्यान में रखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान इस वजह से होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है और आगंतुकों के सहयोग तथा समझदारी के लिए उनका धन्यवाद करता है।
******
पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीके