57th International Film Festival of India 2026
20 – 28 Nov 2026

 “हमारी कोशिश थी कि सिनेमा के माध्यम से भारत को उसके सच्चे रूप में प्रस्तुत किया जाए”: गैर-फीचर जूरी अध्यक्ष हिमांशु शेखर खटुआ


57वें आईएफएफआई में भारतीय पैनोरमा जूरी ने चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया, भारतीय कहानी कहने की विविधता और फिल्म निर्माण में तकनीक की बढ़ती भूमिका के बारे में अपने अनुभव साझा किए

प्रविष्टि तिथि: 21 NOV 2026 7:24PMby PIB Delhiरिलीज़ आईडी: 2339782Views: 16

57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में भारतीय पैनोरमा गैर-फीचर फिल्म जूरी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में चयन प्रक्रिया की चुनौतियों, भारतीय सिनेमा की विविधता, कहानी कहने की ताकत और फिल्म निर्माण में तकनीक की बढ़ती भूमिका के बारे में अपने विचार साझा किये। इस बातचीत में 358 प्रविष्टियों में से 20 फिल्में चुनने के पीछे की विचार-प्रक्रिया की झलक दिखाई गई।

सत्र में जूरी के अध्यक्ष हिमांशु शेखर खटुआ के साथ जूरी सदस्य श्रीमती आरती पटेल, श्री अभिजीत अरविंद दलवी, श्रीमती रागिनी सोना, श्री शिव सनी, श्री शंखजीत डे और श्री धनेश यादव टी.आर. शामिल थे। बातचीत का संचालन श्री महेश कुमार, अपर महानिदेशक, प्रेस सूचना ब्यूरो ने किया।

चयन प्रक्रिया के पीछे के दर्शन के बारे में बात करते हुए, श्री हिमांशु शेखर खटुआ ने जोर देकर कहा कि जूरी का सबसे बड़ा प्रयास था सिनेमा के जरिए भारत का सच्चा प्रतिनिधित्व करना। आईएफएफआई की थीम, 'सीमाविहीन कहानियाँ' का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि चयनित फिल्में देश की बहुआयामी पहचान, वास्तविक अनुभव और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करने का प्रयास करती हैं, साथ ही कहानियों के सार्वभौमिक भावना को भी प्रतिबिंबित करती हैं।

चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए, श्री खटुआ ने कहा कि जूरी ने कई चरणों में सिनेमा के पारंपरिक फ्रेमवर्क और मुख्यधारा की समझ से आगे जाकर कड़ी समीक्षा की। इस प्रक्रिया में ऐसे फिल्मों की पहचान करना शामिल था, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से अनोखे दृष्टिकोण और मजबूत कथानक पेश करती हों। उन्होंने कहा कि चुनी गई फिल्में मिलकर भारत की विविध रीति-रिवाजों, परंपराओं और सांस्कृतिक परिदृश्यों को प्रतिबिंबित करती हैं। जूरी के समग्र दृष्टिकोण पर जोर देते हुए, उन्होंने बताया कि फिल्मों का मूल्यांकन उनकी सम्पूर्णता के आधार पर किया गया, न कि केवल शैली या कहानी जैसी अलग-अलग चीज़ों के आधार पर।

फिल्म निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव के बारे में  श्री खटुआ ने कहा कि मानवीय कल्पना, संवेदनशीलता और दृष्टिकोण अद्वितीय और अपरिवर्तनीय होते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एआई एक मूल्यवान रचनात्मक उपकरण हो सकता है, लेकिन तकनीक का उपयोग मानवीय विचार की जगह लेने के बजाय कलात्मक रचना को पूरक और समृद्ध बनाने के लिए किया जाना चाहिए।  

अपना अनुभव साझा करते हुए, जूरी सदस्य श्रीमती आरती पटेल ने चयन प्रक्रिया को भाव विह्वल करने वाला और अत्यंत लाभकारी दोनों बताया, खासकर उस असाधारण विविधता को देखते हुए, जो प्रविष्टियों में विषय, थीम और दृष्टिकोण के रूप में मौजूद थी। उन्होंने कहा कि सिनेमा भाषाई, भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार कर जाता है और यह एक सार्वभौमिक भाषा के रूप में काम करता है, जो लोगों और समुदायों को करीब लाता है।

श्री अभिजीत अरविंद दलवी ने कहा कि फिल्मों ने जूरी को भारत की एक व्यापक झलक दी, जिसे सिनेमा के अलग-अलग अंदाज़ों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक वास्तविकताओं और सांस्कृतिक लोकाचार के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रविष्टियों ने देश की फिल्म निर्माण परंपराओं की समृद्धि और फिल्मों के जरिये फिल्म-निर्माताओं के अपने परिवेश की व्याख्या के विविध तरीकों को दर्शाया है।

जूरी के साथ जुड़ाव को सीखने के मूल्यवान अनुभव के रूप में वर्णित करते हुए, श्रीमती रागिनी सोना ने इस उत्सव के थीम, सीमाविहीन कहानियाँ, की सराहना की और इसे सुंदर और अर्थपूर्ण बताया। उन्होंने उन कहानियों के महत्व पर ज़ोर दिया जो सीमाओं को पार कर आगे जाती हैं और साझा मानवीय अनुभवों के माध्यम से दर्शकों को जोड़ती हैं। श्री शिव सनी ने सिनेमा की परिवर्तनकारी शक्ति की ओर ध्यान आकर्षित किया, यह जोर देते हुए कि अर्थपूर्ण कहानी सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं होती, बल्कि सोचने पर मजबूर करती है, दृष्टिकोण बदलती है और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित करने तक जा सकती है।

संवाददाता सम्मेलन ने जूरी के फिल्म चयन के दृष्टिकोण और भारतीय पैनोरमा के लिए फिल्मों की पहचान में शामिल विचारों को समझने का अवसर दिया। विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृतियों और अनुभवों से जुड़ी कहानियों को एक साथ लाकर, यह चयन भारतीय पैनोरमा की उस भूमिका को फिर से पुष्टि करता है कि यह भारतीय सिनेमा की समृद्धि दिखाने तथा भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं के पार जाकर दर्शकों को जोड़ने की क्षमता रखता है।

****

पीके / केसी / आरटी / जेके  /  डीए


Great films resonate through passionate voices. Share your love for cinema with #IFFI2026 and #StoriesWithoutBorders. Tag us @pibindia on Instagram and @PIB_India on X, and we will help amplify your festival moments!

For accredited journalists, critics, bloggers, and vloggers seeking 1-on-1 interviews with filmmakers and festival juries, write to us at:
iffi.mediadesk@pib.gov.in with the subject line: Take One with PIB.


Official Release ID: 2339782
•
Media Centre: Goa
•
Festival Dates: Nov 20 – 28, 2026